Français 中文 日本語 Português Deutsch Español Tiếng Việt English Українська Русский 한국어
वैंकूवर पब्लिक लाइब्रेरी (वी.पी.एल.) (अंग्रेज़ी: Vancouver Public Library) कनाडा में दूसरी सबसे बड़ी सार्वजनिक पुस्तकालय प्रणाली है। इसके संग्रह में 2.8 मिलियन से अधिक वस्तुएँ है, प्रणाली की 22 शाखाएं और लगभग 375,000 कार्डधारक है, जो सलाना लगभग नौ लाख वस्तुएँ उधार लेते हैं। इसका प्रशासन केंद्र और साथ ही सबसे बड़ी शाखा, जिसे सेंट्रल ब्रांच (केन्द्रीय शाखा) के रूप में जाना जाता है, डाउनटाउन वैंकूवर में लाइब्रेरी स्क्वायर पर स्थित है।