चोयु

Suomi فارسی Français Tiếng Việt Lietuvių Ελληνικά Galego 日本語 Nynorsk Српски / Srpski Español Slovenčina English Русский Română 한국어 Bahasa Melayu Eesti 中文 Norsk (Bokmål) Polski Dansk Svenska Magyar العربية Nederlands Português Čeština Deutsch Українська Euskara Italiano Hrvatski Català Türkçe

चोयु
Wikipedia

चोयु या चो ओयु (तिब्बती: ཇོ་བོ་དབུ་ཡ, अंग्रेज़ी: Cho Oyu) विश्व का छठा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह ८,१८८ मीटर (२६,८६४ फ़ुट) ऊँचा पर्वत हिमालय की महालंगूर हिमाल भाग के खुम्बु उपभाग का पश्चिमतम पर्वत है और एवरेस्ट पर्वत से २० किमी पश्चिम में स्थित है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमा पर खड़ा है। चोयु से कुछ ही किलोमीटर पश्चिम में ५,७१६ मीटर (१८,७५३ फ़ुट) की ऊँचाई पर नांगपा ला नामक दर्रा है जो हिमालय के खुम्बु और रोलवालिंग भागों को अलग करता है और तिब्बती लोगों और खुम्बु क्षेत्र के शेरपाओं के बीच का मुख्य व्यापारी मार्ग है।




Impressum