Suomi فارسی Tiếng Việt Lietuvių Українська Ελληνικά Galego 日本語 Português Српски / Srpski Español English Русский Română 한국어 Eesti Français 中文 Norsk (Bokmål) Polski Dansk Svenska ไทย العربية Nederlands Čeština Deutsch Euskara Italiano Hrvatski Català Türkçe עברית
ओलम्पिक स्टेडियम ओलम्पिक पार्क, लंदन, इंग्लैंड में स्थित स्टेडियम है। 2011 में बनके तैयार हुआ यह स्टेडियम 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक का मुख्य केंद्र है। 2005 में लंदन को ओलम्पिक खेलों की मेजबानी मिली थी इसके बाद 2007 में खेलों के उद्घाटन व समापन समारोह सहित एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं की मेजबानी के लिए लंदन के स्ट्रैटफ़ोर्ड जिले की मार्शगेट लेन पे ओलम्पिक स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ। खेलों के लिए 80,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता रखने वाले इस स्टेडियम का निर्माण चार साल बाद 2011 में जा के खत्म हुआ। इस क्षमता के साथ स्टेडियम अस्थायी तौर पे सम्पूर्ण ब्रिटेन में वेम्बली स्टेडियम व ट्विकनम स्टेडियम के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बना गया।