जोज़जान प्रान्त

Suomi فارسی Lietuvių Bahasa Melayu Ελληνικά 日本語 Português Српски / Srpski Español English Română 한국어 Eesti Français 中文 Polski Dansk Svenska Русский العربية Nederlands Čeština Deutsch Українська Euskara Italiano Norsk (Bokmål) Català Türkçe

जोज़जान प्रान्त
Wikipedia

जोज़जान (फ़ारसी: جوزجان‎, अंग्रेजी: Jowzjan) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के उत्तर में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ११,७९८ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ४.९ लाख अनुमानित की गई थी। इस प्रान्त की राजधानी शबरग़ान (شبرغان‎) शहर है। इस प्रान्त के लगभग ४०% लोग उज़बेक जाति के हैं और वही सबसे बड़ा समुदाय हैं। उनके अलावा यहाँ तुर्कमेनी (२९%), पश्तून (१७%) और ताजिक (१२%) भी बसते हैं। उत्तर में जोज़जान की तुर्कमेनिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा है।




Impressum