जमशेदपुर

Suomi فارسی Tiếng Việt Lietuvių Bahasa Melayu 日本語 Português Српски / Srpski Español English తెలుగు 한국어 Français 中文 Українська Polski Magyar ไทย Русский العربية Nederlands Čeština Deutsch Euskara Italiano Norsk (Bokmål) Català Türkçe Svenska

जमशेदपुर
Wikipedia

जमशेदपुर जिसका दूसरा नाम टाटानगर भी है, भारत के झारखंड राज्य का एक शहर है। यह झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित पूर्वी सिंहभूम जिले का हिस्सा है। जमशेदपुर की स्थापना को पारसी व्यवसायी जमशेदजी नौशरवान जी टाटा के नाम से जोड़ा जाता है। १९०७ में टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी (टिस्को) की स्थापना से इस शहर की बुनियाद पड़ी। इससे पहले यह साकची नामक एक आदिवासी गाँव हुआ करता था। यहाँ की मिट्टी काली होने के कारण इसे कालीमाटी भी कहा जाता था, तथा टाटानगर रेलवे स्टेशन का नाम पहले कालीमाटी रेलवे स्टेशन रखा गया था। खनिज पदार्थों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता और खरकई तथा सुवर्णरेखा नदी के आसानी से उपलब्ध पानी, तथा कोलकाता से नजदीकी के कारण यहाँ आज के आधुनिक शहर का पहला बीज बोया गया। यह भारत का पहला नियोजित औद्योगिक शहर है।




Impressum