महाबलिपुरम

Suomi فارسی Tiếng Việt Lietuvių Bahasa Melayu 日本語 Nynorsk Español Slovenčina English Русский తెలుగు 한국어 Français 中文 Українська Norsk (Bokmål) Polski Magyar Nederlands Čeština Deutsch Euskara Italiano Hrvatski Català Српски / Srpski Svenska

महाबलिपुरम
Wikipedia

महाबलिपुरम (Mahabalipuram) या मामल्लपुरम (Mamallapuram) भारत के तमिल नाडु राज्य के चेंगलपट्टु ज़िले में स्थित एक शहर है। यह मंदिरों का शहर राज्य की राजधानी, चेन्नई, से 55 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी से तटस्थ है। यह प्राचीन शहर अपने भव्य मंदिरों, स्थापत्य और सागर-तटों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। सातवीं शताब्दी में यह शहर पल्लव राजाओं की राजधानी था। द्रविड वास्तुकला की दृष्टि से यह शहर अग्रणी स्थान रखता है। यहाँ पर पत्थरो को काट कर मन्दिर बनाया गया। पल्लव वंश के अंतिम शासक अपराजित थे। महाबलीपुरम के इन मंदिरों को सन् 1984 में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया।




Impressum