Suomi فارسی Tiếng Việt Українська Slovenčina Svenska 日本語 Português Español English Русский Română Français 中文 Polski Magyar తెలుగు ไทย العربية Nederlands Čeština Deutsch Italiano Norsk (Bokmål) Hrvatski Català Türkçe עברית
मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, पूर्व में जिसे विक्टोरिया टर्मिनस कहा जाता था, एवं अपने लघु नाम वी.टी., था अब मुंबई सी.एस.एम.टी. या मराठी मुंबई छ.शि.म.ट अधिक प्रचलित है। यह भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई का एक ऐतिहासिक रेलवे-स्टेशन है, जो मध्य रेलवे, भारत का मुख्यालय भी है। यह भारत के व्यस्ततम स्टेशनों में से एक है, जहां मध्य रेलवे की मुंबई में, व मुंबई उपनगरीय रेलवे की मुंबई में समाप्त होने वाली रेलगाड़ियां रुकती व यात्रा पूर्ण करती हैं। आंकड़ों के अनुसार यह स्टेशन ताजमहल के बाद; भारत का सर्वाधिक छायाचित्रित स्मारक है।