Suomi فارسی Tiếng Việt Galego Magyar Nederlands Српски / Srpski Norsk (Bokmål) Bahasa Melayu Português Română Français Euskara Català Lietuvių Svenska 日本語 Nynorsk Español Slovenčina 中文 Dansk ไทย తెలుగు Čeština Deutsch Italiano Hrvatski Українська Ελληνικά English Русский 한국어 Eesti Polski Slovenščina العربية Türkçe עברית
वैटिकन शहर राज्य (लातिन: Status Civitatis Vaticanae) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। पृथ्वी पर सबसे छोटा, स्वतन्त्र राज्य है, जिसका क्षेत्रफल केवल 44 हेक्टेयर (108.7 एकड़) है। यह इटली के नगर रोम के भीतर स्थित है। इसकी राजभाषा है लातिनी। ईसाई पन्थ के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केन्द्र है और इस सम्प्रदाय के सर्वोच्च पन्थगुरु पोप का यही निवास है।
यह नगर, एक प्रकार से, रोम नगर का एक छोटा सा भाग है। इसमें सेंट पीटर गिरजाघर, वैटिकन प्रासादसमूह, वैटिकन बाग तथा कई अन्य गिरजाघर सम्मिलित हैं। सन् 1929 में एक सन्धि के अनुसार इसे स्वतन्त्र राज्य स्वीकार किया गया। इस राज्य के अधिकारी, 45 करोड़ 60 लाख रोमन कैथोलिक धर्मावलम्बियों से पूजित, पोप हैं। राज्य के राजनयिक सम्बन्ध जगत के लगभग सब राष्ट्रों से हैं। सन् 1930 में पोप की मुद्रा पुन: जारी की गयी और सन् 1932 में इसके रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ। यहाँ की मुद्रा इटली में भी चलती है।