Suomi فارسی Tiếng Việt Lietuvių Українська Ελληνικά Galego 日本語 Português Español Slovenčina English Русский 한국어 Français 中文 Polski Magyar Svenska العربية Nederlands Čeština Deutsch Euskara Italiano Hrvatski Català Türkçe עברית
हरक्यूलिस का टॉवर (गैलिशियन भाषा और स्पेनी भाषा में Torre de Hércules) प्राचीन रोमन का प्रकाश स्तंभ है जो कि एक प्रायद्वीप पर 2.4 कि० मी० के केंद्र से आ कोरुन्या और गालिसिया के बीच उत्तर पश्चिमी स्पेन में स्थित है। 20 वीं सदी तक टावर को फ़ारम ब्रिगनतियम ("Farum Brigantium") के रूप में जाना जाता था। लातीनी शब्द फ़ारम (Farum) दरअसल यूनानी भाषा के शब्द "फ़ारोस" से लिया गया है जो कि सिकंदरिया के प्रकाशस्तम्भ के लिए इस्तेमाल होता था। इसका ढाँचा 55 फ़ीट लम्बा और स्पेन के उत्तर अटलांटिक से भी ऊपर खड़ा है। यह ढाँचा लगभग 1900 साल पुराना है और इसे 1791 में फिर से निर्मित किया गया था। यह रोम के दौर के प्रकाशस्तम्भों में सबसे पुराना है।