त्सेथंग

Français العربية Nederlands Čeština فارسی Deutsch Lietuvių English Norsk (Bokmål) 中文

त्सेथंग
Wikipedia

त्सेथंग तिब्बत का एक शहर है। यह यरलुंग नदी की घाटी में स्थित है जो तिब्बती संस्कृति का जन्मस्थल माना जाता है। प्रशासनिक दृष्टि से यह तिब्बत के ल्होखा विभाग में आता है और उस विभाग की राजधानी भी है। यह शहर तिब्बत के सबसे बड़े नगरों में से एक है और तिब्बत के कई प्राचीन राजा यहीं से राज किया करते थे। १९वीं सदी में यहाँ से गुज़रने वाले यात्रियों के अनुसार यहाँ १,००० घर, गोम्पा (बौद्ध-मठ), बाज़ार और एक द्ज़ोंग (तिब्बती शैली का क़िला) खड़े हुए थे। ल्हासा के बाद यह तिब्बत के इउ-त्संग क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर था। ३,१०० मीटर (१०,१७० फ़ुट) पर बसे हुए इस शहर की आबादी २००५ में ५२,००० अनुमानित की गई थी। इसके आसपास तिब्बती इतिहास की कई महत्वपूर्ण इमारते स्थित हैं। नेदोंग बस्ती इस से लगभग ४ किमी दक्षिणपश्चिम में स्थित है लेकिन शहरी विस्तार से दोनों का विलय होने लगा है।




Impressum