पंगसौ दर्रा

Français 中文 English Svenska

पंगसौ दर्रा
Wikipedia

पंगसौ दर्रा या पन सौंग दर्रा पटकाई पहाड़ो में ३,७२७ फ़ुट (१,१३६ मीटर) की ऊँचाई पर स्थित भारत को बर्मा से जोड़ने वाला एक पहाड़ी दर्रा है। यह बर्मा से पश्चिम में असम के मैदानी इलाक़ों तक पहुँचने का सबसे सरल मार्ग है और इतिहासकार अनुमान लगाते हैं कि असम में १३वीं सदी में आकर बसने वाले अहोम लोगों ने इसी दर्रे से भारत में प्रवेश किया था। दर्रे का नाम बर्मा के पंगसौ गाँव पर पड़ा है जो दर्रे से २ किमी पूर्व में बसा हुआ है। भारत को बर्मा से जोड़ने वाली लेडो रोड इसी दर्रे से निकलती है।




Impressum