ठट्टा

فارسی Lietuvių 日本語 Português Español Slovenčina English Русский Français 中文 Polski Magyar Svenska Nederlands Čeština Deutsch Italiano Català עברית

ठट्टा
Wikipedia

ठट्टा या ठठ्ठा (सिन्धी: ٺٽو‎, उर्दू: ٹهٹہ‎, अंग्रेज़ी: Thatta) पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में कराची से 98 किमी पूर्व में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है। यहाँ एक 'मकली क़ब्रिस्तान' (مکلی قبرستان‎, अंग्रेज़ी: Makli Hill) नामक मशहूर समाधि-क्षेत्र है जहाँ बहुत से शानदार मक़बरे हैं और जो एक विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्य है। यहाँ की शाहजहान मस्जिद भी विश्व-प्रसिद्ध है। ठट्टा पुराने ज़माने में सिन्धी राजपूतों का गढ़ रहा है और यह 95 वर्षों तक सम्माँ राजवंश के काल में सिंध की राजधानी भी रहा। ठट्टा का इलाक़ा बहुत शुष्क है लेकिन इसके पास मानवकृत कीनझर झील है जो पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा मीठे पानी का सरोवर है।




Impressum