अड्यार नदी

Français Nederlands Čeština Español English

अड्यार नदी
Wikipedia

अड्यार नदी (Adyar River) भारत के तमिल नाडु राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह चेन्नई के बीच से निकलने वाली तीन नदियों में से एक है - अन्य दो कोसस्तलैयार नदी और कूवम नदी हैं। इसकी उत्पत्ति कांचीपुरम ज़िले की चेम्बरमबाक्कम झील में होती है, और इसमें आगे चलते हुए 200 से अधिक जलाशयों और झीलों का जल सम्मिलित होता है। पूर्वोत्तर दिशा में लगभग 42 किमी बहने के बाद, यह ज्वारनदीमुख (एस्चुएरी) विधि से बंगाल की खाड़ी में बह जाती है।




Impressum