فارسی Español English Русский తెలుగు Français 中文 Svenska العربية Nederlands Deutsch Italiano Norsk (Bokmål) Català
कन्नूर ज़िला भारत के केरल राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय कन्नूर है। यह जिला केरल के उत्तरी दिशा से दूसरा जिला है। क्षेत्रफल अनुसार यह जिला केरल का पांचवा वृहत्तम जिला है। केरल का चौथा हवाई अड्डा कन्नूर जिले में है। कन्नूर को कन्ननूर और केनानूर के नाम से जाना जाता था। कन्नूर को पर्दों की भूमि के रूप में जाना जाता है। इस जिले का मुख्य व्यवसाय कृषि है। यहां रबड़ , नारियल , काली मिर्च , अदरक , वेनिला, और काजू आदि की खेती की जाती है, लेकिन कृषि क्षेत्र की रीढ़ रबर और नारियल है।