नारीन

Suomi فارسی Lietuvių Bahasa Melayu Ελληνικά 日本語 Español English Русский 한국어 Eesti Français 中文 Українська Norsk (Bokmål) Polski Dansk Svenska العربية Nederlands Čeština Deutsch Italiano Català Türkçe עברית

नारीन
Wikipedia

नारीन(किरगिज़: Нарын, अंग्रेज़ी: Naryn) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक शहर है और उस राष्ट्र के नारीन प्रांत की राजधानी भी है। यह नारीन नदी के किनारे बसा हुआ है जो प्रसिद्ध सिर दरिया की एक प्रमुख उपनदी है और शहर से गुज़रते हुए एक आकर्षक तंग घाटी बनाती है। इस शहर में दो क्षेत्रीय संग्रहालय, एक आकर्षक मस्जिद, एक 'हाकिमयत' नामक सरकारी कार्यालय और कुछ यात्रियों के ठहरने के होटल हैं लेकिन इनके अलावा यह एक छोटा सा शहर है। 'नारीन' शब्द मंगोल भाषा से आया है जिसमें इसका मतलब 'धूप-वाला' होता है। पुराने ज़माने में नारीन शहर पूर्व में काश्गर से पश्चिम में चुय नदी की वादी तक जाने वाली रेशम मार्ग की एक शाखा पर बसा एक छोटा सा क़स्बा हुआ करता था।




Impressum