日本語 Suomi 中文 Español English Русский Italiano
द कॉन्वेंट (अंग्रेज़ी: The Convent) ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र जिब्राल्टर के राज्यपाल का 1728 से आधिकारिक निवास स्थान है। मूल रूप से यह फ्रांसिस्कन सन्यासियों का कॉन्वेंट था जिससे इसे अपना यह नाम भी मिला। इसका निर्माण 1531 में हुआ था। स्थानीय किंवदंतियों के अनुसार यह स्थान एक कैथोलिक नन की आत्मा द्वारा प्रेतवाधित है, जिसे उसके पिता और चर्च ने दीवार में जिन्दा दफ़न करवा दिया था।