Suomi فارسی Tiếng Việt Lietuvių Bahasa Melayu Galego 日本語 Nynorsk Español English Română 한국어 Français 中文 Українська Polski Magyar Русский العربية Nederlands Português Čeština Deutsch Euskara Italiano Norsk (Bokmål) Català Türkçe Српски / Srpski Svenska
जलंधर (पंजाबी: ਜਲੰਧਰ), भारत के पंजाब राज्य में स्थित एक नगर है। यह एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण औद्योगिक नगर है। प्रशासनिक रूप से यह जलंधर ज़िले का मुख्यालय भी है। इस नगर के मुख्य उत्पाद चमड़ा,खेल और हैंड टूल्स हैं। इस कारण यह सम्पूर्ण विश्व में विख्यात है। यहां उच्च कोटि के चिकित्सालय भी हैं, इस कारण यह चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में भी उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। जलंधर पंजाब का सबसे पुराना नगर माना जाता है। जलंधर वह जगह है जिसने देश को कई वीर योद्धा दिए है। जलंधर में ऐसे कई मंदिर, गुरूद्वारे, किले और संग्रहालय है जहां घूमा जा सकता है।