पलाशी

العربية 日本語 Svenska Español English Català

पलाशी
Wikipedia

पलाशी पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में स्थित एक कस्बा है। यहाँ पर १७५७ ई में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला और अंग्रेजों के बीच भयंकर युद्ध लड़ा गया था। इस युद्ध में अंग्रेजों की विजय हुई थी। इस विजय से भारत में अंग्रेजों के पाँव जम गये। युद्ध के बाद लार्ड कर्जन ने यहां पर अंग्रेजों की जीत का स्मारक भी बनवाया था। बांग्ला और संस्कृत में कई अन्य भाषाओं में 'पलाश' एक वृक्ष का नाम है जिसमें लाल फूल लगते हैं। हिंदी में 'पलाशी' को कभी-कभी 'पलासी' भी लिखा जाता है।




Impressum