जिब्राल्टर युद्ध स्मारक (अंग्रेज़ी: Gibraltar War Memorial) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर की लाइन वॉल सड़क पर स्थित एक प्रथम विश्व युद्ध स्मारक है। इसे ब्रिटिश युद्ध स्मारक (अंग्रेज़ी: British War Memorial) के नाम से भी जाना जाता है। इस स्मारक को स्पेन के होयसे पिकुइट कॅटोली ने तराशा था तथा इसका अनावरण वर्ष 1923 में हुआ था। स्मारक के समीप 1921 में बने एस्पलेनैड पर कई स्मारक पट्टिकाएँ हैं, जिनमें क्रीमिया के युद्ध के समय की दो रुसी बंदूकें भी हैं।