बिलगिरि रंगन पर्वतमाला

English

बिलगिरि रंगन पर्वतमाला
Wikipedia

बिलगिरि रंगास्वामि पर्वतमाला अभयारण्य (कन्नड़: ಬಿಳಿಗಿರಿರಂಗನ ಬೆಟ್ಟ) जिसे बी.आर.हिल्स भी कहा जाता है, दक्षिणभारत के कर्नाटक राज्य के दक्षिण भाग में स्थित है। बिलगिरि रंगन पर्वतमाला भारत के पश्चिमी घाट की पर्वतमाला का एक पर्वत है। पहाड़ों की सुंदरता और वन्य जीवों की अनूठी संगम स्थली है बी.आर. हिल्स। पहाड़ों पर घूमने का आनंद और वन्य जीवों को नजदीक से देखने के लिए बीआर हिल्स उपयुक्त स्थान हैं। यहां दिन में तो प्रकृति की अनुपम छटा देखने को मिलती ही है, रात में भी प्रकृति से नजदीकी का अहसास होता है। रात की खामोशी में जानवरों की आवाज इतनी साफ सुनाई देती है मानो वे कहीं आस पास ही हों। बी.आर.हिल्स यानी बिलिगिरी रंगन हिल्स कर्नाटक राज्‍य के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। पश्चिमी और पूर्वी घाटों को जोड़ने वाला यह स्थान बीआरटी वन्य जीव अभयारण्य के लिए प्रसिद्ध है। वन्य जीवों के बारें में जानने और ट्रैकिंग आदि रोमांचक गतिविधियों के लिए बीआर हिल्स सही स्‍थान है। वनस्पतियों और जन्तुओं की अनेक प्रजातियां यहां पाई जाती हैं।




Impressum