अमाराह

Suomi فارسی Lietuvių Bahasa Melayu Español English Русский Română 한국어 Eesti Français 中文 Polski Dansk Svenska Magyar العربية Nederlands Euskara Deutsch Українська Italiano Norsk (Bokmål) Català Türkçe

अमाराह
Wikipedia

अमाराह (अरबी: العمارة‎‎, अल-अमाराह; अंग्रेज़ी: Amarah) दक्षिणपूर्वी इराक़ का एक शहर है और उस देश के मयसान प्रान्त की राजधानी है। बग़दाद से दक्षिण में स्थित यह शहर दजला नदी के किनारे बसा हुआ है और ईरान की सरहद से लगभग ५० किमी दूर है। यहाँ के अधिकतर लोग शिया मुस्लिम हैं। इसके आसपास का क्षेत्र एक कृषि-प्रधान इलाका है और यह अपनी बुनी हुई वस्तुओं के लिए और चांदी के काम के लिए जाना जाता है। इसकी स्थापना १८६० के दशक में उस्मानी साम्राज्य की एक फ़ौजी छावनी के रूप में हुई थी।




Impressum