थोलिंग

Français 中文 فارسی Español English Svenska Català

थोलिंग
Wikipedia

थोलिंग (तिब्बती: མཐོ་ལྡིང་, अंग्रेज़ी: Tholing), जिसे चीन की सरकार ज़ान्दा (Zanda) बुलाती है, दक्षिण-पश्चिमी तिब्बत में भारत की सीमा के नज़दीक स्थित एक शहर है। ३,७२३ मीटर (१२,२१५ फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित यह नगर तिब्बत के न्गारी विभाग के ज़ान्दा ज़िले की प्रशासनिक राजधानी भी है। इतिहास में यह पश्चिमी तिब्बत के गूगे राज्य की राजधानी हुआ करता था। ९९७ में स्थापित थोलिंग गोम्पा (बौद्ध मठ) विश्व-प्रसिद्ध है और सतलुज नदी के किनारे खड़ा हुआ है। तिब्बत में यह नदी 'लंगचेन त्संगपो' के नाम से जानी जाती है। १९५० में तिब्बत पर जनवादी गणतंत्र चीन का क़ब्ज़ा होने के बाद चीन ने यहाँ भारी मात्रा में सैनिक तैनात कर दिए और अब शहर का बड़ा भाग एक छावनी का रूप लिये हुए है।




Impressum