فارسی Nederlands Norsk (Bokmål) Português Español Dansk తెలుగు Čeština Italiano Hrvatski Ελληνικά English Suomi Tiếng Việt Galego Українська Română Lietuvių 日本語 Nynorsk 中文 ไทย Deutsch Türkçe Magyar Bahasa Melayu Svenska Català Slovenčina Русский עברית Slovenščina Српски / Srpski Français Euskara 한국어 Eesti Polski العربية
इताली, आधिकारिक रूप से इतालीय गणराज्य, दक्षिणी यूरोप का एक देश है। यह भूमध्य सागर के मध्य में स्थित है, और इसका क्षेत्र काफ़ी हद तक इसी नाम के भौगोलिक क्षेत्र के साथ मेल खाता है। इताली को पश्चिमी यूरोप का भाग भी माना जाता है, और फ़्रान्स, स्वित्सरलैंड, औस्ट्रिया, स्लोवेनिया और वैटिकन सिटी और सान मारिनो के अन्तर्क्षेत्रीय लघुराज्यों के साथ भूमि सीमाएँ साझा करता है। इसका स्वित्सरलैंड, कैंपियोन में एक बहिःक्षेत्र है। इताली 60 मिलियन से अधिक की जनसंख्या के साथ 301,230 वर्ग किमी के क्षेत्र में विस्तृत है। यह यूरोपीय संघ का तृतीय सर्वाधिक जनसंख्या वाला सदस्य राज्य है, यूरोप का षष्ठ सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है, और भूमि क्षेत्र के हिसाब से महाद्वीप का दशम सबसे बड़ा देश है। इताली की राजधानी और सबसे बड़ा नगर रोम है।