Suomi فارسی Tiếng Việt Galego తెలుగు Nederlands Српски / Srpski Norsk (Bokmål) Bahasa Melayu Português Română Français Svenska Euskara Català Lietuvių 日本語 Nynorsk Español 中文 Dansk ไทย Čeština Deutsch Italiano Hrvatski Українська Ελληνικά English Русский 한국어 Polski العربية Türkçe עברית
मस्जिद अल-हराम या मस्जिद अल-हरम (अरबी: المسجد الحرام, अंग्रेज़ी: Masjid Al-Haram) इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल, काबा, को पूरी तरह से घेरने वाली एक मस्जिद है। यह सउदी अरब के मक्का शहर में स्थित है और दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद है। दुनिया भर के मुस्लिम नमाज़ पढ़ते हुए काबे की तरफ़ मुख करते हैं और हर मुस्लिम पर अनिवार्य है कि, अगर वह इसका ज़रिया रखता हो, तो जीवन में कम-से कम एक बार यहाँ हज पर आये और काबा की तवाफ़ (परिक्रमा) करे।