अम्बाला

Suomi فارسی Tiếng Việt Lietuvių Bahasa Melayu 日本語 Português Español English Русский Română 한국어 Français 中文 Polski తెలుగు العربية Deutsch Italiano Norsk (Bokmål) Català Türkçe Svenska

अम्बाला
Wikipedia

अम्बाला (Ambala) भारत के हरियाणा राज्य के अम्बाला ज़िले में स्थित एक नगर व नगरनिगम है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है और राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली, से लगभग 200 किमी उत्तर में है। यहाँ सिन्धु नदी का जलसम्भर क्षेत्र और गंगा नदी का जलसम्भर मिलता है, और अम्बाला पंजाब राज्य की सीमा से सटा हुआ है। राज्य सीमा के पार समीप ही पटियाला नगर है। अम्बाला लम्बे काल से भारतीय सेना की एक प्रमुख छावनी रही है iऔर दो भागों में विभाजित है - अम्बाला छावनी और अम्बाला नगर, जो एक-दूसरे से लगभग 8 किमी दूर हैं। अम्बाला दो नदियों से घिरा है, उत्तर में घग्गर नदी और दक्षिण में टांगरी नदी। श्रीनगर से कन्याकुमारी जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 44 यहाँ से गुज़रता है। भौगोलिक स्थिति के कारण पर्यटन कें क्षेत्र में भी अम्बाला का महत्वपूर्ण स्थान है।




Impressum