अजमेर का जैन मंदिर राजस्थान के अजमेर नगर में स्थित स्थापत्य कला की दृष्टि से एक भव्य जैन मंदिर है। इसे सोनीजी की णसियन के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण १९वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में हुआ। इसके मुख्य कक्ष को 'स्वर्ण नगरी' (सोने का नगर) कहा जाता है। इस कक्ष में सोने से परिरक्षित लकड़ी की अनेक रचनायें हैं जिसमें जैन धर्म से सम्बन्धित चित्रण हैं। इसी कक्ष में अयोध्या का भव्य चित्रण है जिसमें एक हजार किलो सोने का उपयोग हुआ है।