فارسی Lietuvių Українська Ελληνικά 日本語 Português Español English Română 한국어 Eesti Français 中文 Polski Dansk Svenska Русский العربية Nederlands Čeština Deutsch Italiano Norsk (Bokmål) Català Türkçe עברית
लश्कर गाह (पश्तो: لښکرګاه, फ़ारसी: لشکرگاه, अंग्रेज़ी: Lashkar Gah), जिसे इतिहास में बोस्त (بُسْت, Bost) के नाम से भी जाना जाता था, दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के हेलमंद प्रान्त की राजधानी है। हेलमंद नदी और अर्ग़नदाब नदी के बीच बसा यह शहर राजमार्ग द्वारा पूर्व में कंदहार से, पश्चिम में ज़रंज से और पश्चिमोत्तर में हेरात से जुड़ा हुआ है।