Suomi فارسی Tiếng Việt Bahasa Melayu Galego 日本語 Português Español Slovenčina English Русский 한국어 Français 中文 Polski Magyar Svenska Dansk العربية Nederlands Čeština Deutsch Euskara Italiano Norsk (Bokmål) Hrvatski Català Türkçe עברית
जिब्राल्टर अन्तराष्ट्रीय हवाईअड्डा (अंग्रेज़ी: Gibraltar International Airport) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित नागरिक हवाईअड्डा है। यूनाइटेड किंगडम का रक्षा मंत्रालय इस हवाईअड्डे का स्वामी है। मंत्रालय इसे रॉयल एयर फ़ोर्स (हिन्दी: शाही वायु सेना) द्वारा प्रयोग किए जाने वाले आरएएफ जिब्राल्टर के लिए सम्भालता है। इसका नागरिक संचालक भी इस्तेमाल करते हैं; निवर्तमान समय में यहाँ से केवल यूनाइटेड किंगडम के लिए जहाज उड़ान भरते हैं। यात्री हवाईअड्डे के नागरिक-संचालित टर्मिनल से आते-जाते हैं।