ख़ज़रेत सुलतान

Français Nederlands Polski Čeština فارسی Deutsch English Español Euskara Lietuvių Italiano Português 中文 Русский 日本語

ख़ज़रेत​ सुलतान या हज़रत सुलतान (अंग्रेज़ी: Khazret Sultan) मध्य एशिया का एक ४,६४३ मीटर (१५,२३३ फ़ुट​) ऊँचा पर्वत है जो उज़बेकिस्तान देश का सबसे ऊँचा पर्वत भी है। यह पामीर-अलाय पर्वत मंडल की गिस्सार पर्वत शृंखला में ताजिकिस्तान की सीमा के नज़दीक स्थित है। जब उज़बेकिस्तान सोवियत संघ का भाग था तो यह पहाड़ साम्यवादी पार्टी की २२वीं महासभा का पर्वत (бывший Пик им. ХХII съезда КПСС, Peak of the 22nd Congress of the Communist Party) के नाम से जाना जाता था।

Wikipedia



Impressum