धौलीगंगा नदी

Français 中文 Deutsch English

धौलीगंगा नदी
Wikipedia

धौलीगंगा नदी (Dhauliganga River) भारत के उत्तराखण्ड राज्य में बहने वाली एक हिमालयाई नदी है। यह अलकनन्दा नदी की एक मुख्य उपनदी है, जो स्वयं गंगा नदी की एक स्रोतधारा है। धौलीगंगा गढ़वाल क्षेत्र और तिब्बत की सीमा पर स्थित नीती दर्रे के समीप आरम्भ होती है और विष्णुप्रयाग में अलकनन्दा से संगम करती है। अपने मार्ग के बीच में इसमें ऋषिगंगा नदी विलय हो जाती है।




Impressum