त्सोंगमो झील

中文 Deutsch Español English Українська

त्सोंगमो झील
Wikipedia

त्सोम्गो झील, जिसे त्सोंगमो झील या चांगु झील के नाम से भी जाना जाता है, यह  भारत के सिक्किम राज्य के पूर्वी सिक्किम जिले में स्थित एक झील है। जो राजधानी गंगटोक से लगभग 40 किलोमीटर (25 मील) दूर है। 3,753 मीटर (12,313फीट) की ऊँचाई पर स्थित इस झील का पानी पास की हिमानियों (ग्लेशियर) से आता है। झील की सतह मौसम के बदलाव के साथ अलग-अलग रंगों को प्रतिबिंबित करती है और स्थानीय सिक्किमी लोगों द्वारा इसे बहुत सम्मान के साथ रखा जाता है।




Impressum