मलावी झील

Suomi فارسی Tiếng Việt Galego Magyar Nederlands Slovenščina Српски / Srpski Norsk (Bokmål) Українська Português Română Français Svenska Euskara Català Lietuvių 日本語 Nynorsk Español Slovenčina 中文 Dansk ไทย Čeština Deutsch Italiano Hrvatski Ελληνικά English Русский 한국어 Eesti Polski العربية Türkçe עברית

मलावी झील
Wikipedia

मलावी झील (अंग्रेज़ी: Lake Malawi) या न्यासा झील (अंग्रेज़ी: Lake Nyasa) महान अफ़्रीकी झीलों में से एक है और पूर्वी अफ़्रीकी दरार की दक्षिणतम झील है। यह मलावी, मोज़ाम्बीक और तान्ज़ानिया के बीच स्थित है। यह अफ़्रीका की तीसरी सबसे बड़ी और दूसरी सबसे गहरी झील है। यह पूरे विश्व की नौवीं सबसे बड़ी झील है। कुछ स्रोतों के अनुसार इस झील में दुनिया की किसी भी अन्य झील से ज़्यादा मछलियों की जातियाँ रहती हैं। यहाँ १,००० से अधिक तो सिर्फ़ सिक्लिडों की ही जातियाँ रहती है। १० जून २०११ को मोज़ाम्बीक ने इसे संरक्षित क्षेत्र धोषित कर दिया।




Impressum