ग्लेनडोवर स्ट्रीट

English

ग्लेनडोवर स्ट्रीट
Wikipedia

ग्लेनडोवर स्ट्रीट (अंग्रेज़ी: Glendower Street) वेल्स की काउंटी मॉनमाउथशायर के मॉनमाउथ नगर के केंद्र में स्थित एक ऐतिहासिक सड़क है। मध्ययुगीन शहर की दीवारों के अंदर मौजूद यह सड़क एजिंकोर्ट स्ट्रीट और सेंट जॉन स्ट्रीट के प्रतिच्छेदन से दक्षिण-पूर्व में फैली हुई है। ग्लेनडोवर स्ट्रीट पर कई सूचीबद्ध ईमारतें है जिनमें से एक मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल का भी हिस्सा है। मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल पर 24 स्थल हैं तथा इस उपाधि को दर्शाने के लिए इन स्थलों पे नीले रंग की पट्टिका लगीं होती हैं। स्ट्रीट को भूतकाल में ग्राइंडर स्ट्रीट या ग्राइंडरस् स्ट्रीट नामों से जाना जाता था। इसको इसका वर्मान नाम वेल्श नेता ओवेन ग्लेनडोवर के अंग्रेजीभाषी नाम से मिला था।




Impressum