Čeština Magyar English Русский
ब्लॅस्टियम (अंग्रेज़ी: Blestium) एक छोटा किला व लौह धातुकर्म का केंद्र था जो रोमन प्रांत ब्रिटानिया सुपीरियर में स्थित था। ब्रिटानिया सुपीरियर रोमन ब्रिटेन का हिस्सा था। निवर्तमान समय में इसकी स्थिति दक्षिण-पूर्वी वेल्स के एक परंपरागत काउंटी नगर मॉनमाउथ में है। एक स्थानीय बैंक में लगी पट्टिका किले के यहाँ होने की जानकारी व उसकी स्थिति का विवरण देती है।