Français Nederlands Polski Deutsch Español English Українська Русский 한국어 Svenska
सेंट माइकल की गुफा (अंग्रेज़ी: St. Michael's Cave, स्पेनी: Cueva de San Miguel) जिब्राल्टर के अपर रॉक नेचर रिजर्व स्थान में स्थित चूना पत्थर की गुफाओं के संजाल को दिया गया नाम है। ये गुफाएँ समुद्र स्तर से 300 मीटर ऊपर स्थित हैं। यह रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर के अंदर मौजूद 150 से भी अधिक गुफाओं में से सबसे अधिक पर्यटकों व अन्य आगंतुकों को आकर्षित करती हैं, एक वर्ष में लगभग 1,000,000 आगंतुक।