Українська Tiếng Việt Bahasa Melayu Español English Русский తెలుగు Français 中文 Polski Magyar Nederlands Deutsch Italiano Català Türkçe
बादामी (Badami), जिसका प्राचीन नाम वातापी (Vatapi) है, भारत के कर्नाटक राज्य के बागलकोट ज़िले में स्थित एक ऐतिहासिक नगर है। यह इसी नाम की तालुका का मुख्यालय भी है। सन् 540 से 757 काल में बादामी बादामी चालुक्य राजवंश की राजधानी था। यह बादामी गुफा मन्दिर जैसे तक्षित-शिला निर्माणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त यहाँ के भूतनाथ मन्दिर समूह, बादामी शिवालय और जम्बूलिंगेश्वर मन्दिर के लिए भी जाना जाता है। बादामी बलुआ पत्थर के चट्टानी पहाड़ों के चरणों में अगस्त्य झील के पश्चिम में बसा हुआ है।