भण्डारनायके अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

Suomi فارسی Tiếng Việt Bahasa Melayu 日本語 Português Español English 한국어 Eesti Français 中文 Polski Svenska العربية Nederlands Deutsch Српски / Srpski Italiano

भण्डारनायके अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र
Wikipedia

भण्डारनायके अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (जिसे कटुनायके अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र या कोलंबो अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र भी कहा जाता है) (आईएटीए: CMB, आईसीएओ: VCBI) श्रीलंका की राजधानी को सेवा दे रहे दो अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्रों में से एक है और कोलंबो में ही स्थित है। दूसरा विमानक्षेत्र है रतमालन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र। हाल में निर्माणाधीन हंबनतोता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के पूर्ण हो जाने एवं रतमालन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के हाल में जारी पुनरोद्धार कार्य के पूर्ण हो जाने पर ये दोनों भण्डारनायके अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के संग श्रीलंका को अन्तर्राष्ट्रीयउड़ानों की सेवा देना आरंभ कर देंगे। भण्डारनायके विमानक्षेत्र कोलंबो से २२ मील (35 कि.मी) उत्तर में कटुनायके में स्थित है। इसका प्रशासन एयरपोर्ट एण्ड एविएशन सर्विदेज़ (श्रीलंका) लि. द्वारा देखा जाता है। यह श्रीलंका की ध्वजवाहिका वायुसेवा श्रीलंकन एयरलाइंस एवं एक बजट एयरलाइंस मिहिन लंका का प्रमुख हब भी है।




Impressum