अराकान योमा

Tiếng Việt Lietuvių Українська 日本語 Español English Русский Română 한국어 Eesti Français 中文 Polski Svenska Nederlands Euskara Deutsch Italiano Català

अराकान योमा (Arakan Yoma), जिसे अराकान पर्वतमाला और रखाइन पर्वतमाला भी कहते हैं, पश्चिमी बर्मा की एक पर्वतमाला है जो उस देश की भारत से सीमा निर्धारित करती है। यह रखाइन राज्य के तट और इरावदी नदी की जलसम्भर द्रोणी के बीच में स्थित है। यह भारत व बर्मा के इस क्षेत्र में समानांतर चलने वाली कई पर्वतमालाओं में से सबसे विशाल है, जिसमें से कुछ भारत के असम, नागालैण्ड और मिज़ोरम राज्यों में भी चलती हैं। इन सामानांतर पर्वत श्रेणियों में नागा पहाड़ियाँ, चिन पहाड़ियाँ और पटकाई पर्वतमाला (जिनमें लुशाई पहाड़ियाँ भी आती हैं) शामिल हैं। दक्षिण में यह पर्वत बंगाल की खाड़ी में जल के भीतर चलते रहते हैं और बहुत आगे जाकर भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के रूप में फिर पानी से बाहर उभरते हैं। इसका विक्टोरिया नामक सर्वोच्च शिखर १०,०१८ फुट ऊँचा है।

Wikipedia



Impressum