Tiếng Việt Українська 日本語 Nynorsk Slovenčina English Русский తెలుగు Français 中文 Polski Nederlands Čeština Deutsch Euskara Italiano Norsk (Bokmål) Català Svenska
अरावली भारत के पश्चिमी भाग राजस्थान में स्थित एक पर्वतमाला है। जिसे राजस्थान में आडावाला पर्वत के नाम से भी जाना जाता है,भारत की भौगोलिक संरचना में अरावली प्राचीनतम पर्वत श्रेणी है, जो गोडवाना लेंड का अस्तित्व है। यह संसार की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला है जो राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बांटती है। इसकी उत्पत्ति प्रिकेंबियन युग (45000 लाख वर्ष ) में हुई।। अरावली का सर्वोच्च पर्वत शिखर सिरोही जिले में गुरुशिखर (1722 /1727 मी.) है, जो माउंट आबू(सिरोही) में है।जो राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी हैं। अरावली पर्वतमाला के आस - पास सदियों से भील जनजाति निवास करती रही है। डोरा पर्वत की ऊँचाई 868m