उचकुदुक

فارسی Lietuvių Українська 日本語 Español English Русский Français 中文 Polski Deutsch Italiano Türkçe

उचकुदुक
Wikipedia

उचकुदुक (उज़बेक: Учқудуқ, उचक़ुदुक़; अंग्रेज़ी: Uchkuduk) मध्य एशिया के उज़बेकिस्तान देश के नवोई प्रान्त का एक शहर है। भौगोलिक निर्देशांकों के हिसाब से यह नगर ४२°९'२४ उत्तर और ६३°३३'२० पूर्व में स्थित है। सन् २००७ में इसकी आबादी २७,००० से थोड़ी ज़्यादा अनुमानित की गई थी। यह शहर किज़िल कुम रेगिस्तान के बीच में पड़ता है। सोवियत संघ के ज़माने में यह एक 'बंद शहर' था (यानि बहार वालों को यहाँ आने पर पाबंदी थी) क्योंकि यहाँ से सोवियत संघ के परमाणु हथियारों के लिए युरेनियम की खाने चलाई जाती थी। उज़बेक भाषा में 'उचकुदुक' शब्द का अर्थ 'तीन कूएँ' होता है।




Impressum