बागेश्वर

Tiếng Việt Bahasa Melayu English Русский Français 中文 Українська Polski Svenska Nederlands Deutsch Italiano

बागेश्वर
Wikipedia

बागेश्वर (Bageshwar), जिसे स्थानीय हिन्दी, कुमाऊँनी प्रयोग में बाग्श्यार (Bāgshyār) भी उच्चारित करा जाता है, भारत के उत्तराखण्ड राज्य में स्थित एक नगर है। यह राष्ट्रीय राजधानी, नई दिल्ली, से 470 किमी और राज्य राजधानी, देहरादून, से 332 किमी दूर है। बागेश्वर अपने पर्वतीय प्राकृतिक सौन्दर्य, हिमानियों (ग्लेशियर), नदियों और मन्दिरों के लिए प्रसिद्ध है। यह बागेश्वर ज़िले का मुख्यालय भी है। यह सरयू (सरज्यू) और गोमती नदियों के संगम पर स्थित एक तीर्थ है। यहाँ बागेश्वर नाथ का प्राचीन मंदिर है, जिसे स्थानीय जनता "बागनाथ" या "बाघनाथ" के नाम से जानती है। मकर संक्रांति के दिन यहाँ उत्तराखण्ड का सबसे बड़ा मेला लगता है।




Impressum