राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (रा.वि॰सं॰प.), भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वशासित संगठन है जिसका मूल उद्देश्य विज्ञान संचार है। यह विज्ञान संचार के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान है और इसका मुख्यालय कोलकाता पश्चिम बंगाल में है। यह संस्थान पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों में फैले 25 विज्ञान संग्रहालयों / केन्द्रों और केन्द्रीय गवेषणा और प्रशिक्षण प्रयोगशाला, कोलकाता का प्रबंधन करता है। इसके अतिरिक्त इसने अब तक 23 विज्ञान केन्द्रों को विकसित किया है जिन्हें विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सुपुर्द किया जा चुका है।