सांताक्रूज़ (गैलापागोस)

Suomi فارسی Tiếng Việt Lietuvių Українська Galego 日本語 Português Español Slovenčina English Русский 한국어 Eesti Français 中文 Polski Svenska العربية Nederlands Slovenščina Čeština Deutsch Català עברית

सांताक्रूज़ (गैलापागोस)
Wikipedia

सांताक्रूज़ द्वीप गैलापागोस द्वीप समूह का सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है। द्वीप का नाम स्पेनिश भाषा में पवित्र सलीब (क्रॉस) के नाम पर रखा गया है, अंग्रेजी में इसे ब्रिटिश पोत एचएमएस इंडिफैटिगेबल के नाम पर इंडिफैटिगेबल पुकारते हैं। द्वीप का क्षेत्रफल 986 वर्ग किलोमीटर है (381 वर्ग मील) और इसकी अधिकतम ऊंचाई 864 मीटर (2834 फुट) है। सांताक्रूज़ द्वीप समूह का सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है और द्वीप की अधिकतर जनसंख्या द्वीप के नगर प्यूर्टो अयोरा में निवास करती है। चार्ल्स डार्विन अनुसंधान केन्द्र और गैलापागोस नेशनल पार्क सर्विस के मुख्यालय यहाँ स्थित हैं। चार्ल्स डार्विन अनुसंधान केन्द्र और गैलापागोस नेशनल पार्क सर्विस यहाँ एक कछुआ प्रजनन केंद्र चलाते हैं, जहां नन्हे कछुओं को अंडों से निकलने के बाद पाला जाता है और उन्हें उनके प्राकृतिक निवास स्थान पर छोड़ने के लिए तैयार किया जाता है। सांताक्रूज़ की उच्चभूमि घनी वनस्पति से आच्छादित हैं और यह स्थान लावा सुरंगों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ कछुओं की घनी आबादी पाई जाती है। काला कछुआ लघुनिवेशिका सदाबहार मैंग्रोव जंगलों से घिरी है जिसका प्रयोग समुद्री कछुए, शंकुश (रे) और छोटी हाँगर (शार्क) कभी कभी प्रजनन क्षेत्र के रूप में करते हैं। यहाँ सेरो ड्रैगन, जिसे इसके राजहंस अनूप के लिए जाना जाता है, भी स्थित है, साथ ही यहाँ पगडंडी पर चलते हुए स्थलीय गोह को चारा ढूंढते हुए देखा जा सकता है।




Impressum