जुनापाणी के शिलावर्त

English

जुनापाणी के शिलावर्त
Wikipedia

जुनापाणी के शिलावर्त भारत के महाराष्ट्र राज्य के नागपुर नगर के पास स्थित जुनापाणी शहर में महापाषाण शिलावर्त (बड़ी शिलाओं से ज़मीन पर बने गोले) हैं जो यहाँ प्रागैतिहासिक काल में बनाए गए थे। यहाँ पत्थरों के ऐसे ३०० चक्र मिले हैं। सन् १८७९ में इतिहासकार जे॰ ऍच॰ रिवॅट-कारनैक ने यहाँ खुदाई करके इनकी खोज की थी। इन शिलावर्तों में लोहे के ख़ंजर, कुल्हाड़े, फावड़े, कंगन, छल्ले, तराशने के पैने औज़ार और चिमटे (जो शायद कभी लकड़ी के दस्ते रखते थे) मिले हैं। यहाँ लाल और काली मट्टी के बर्तनों के टुकड़े भी मिले हैं जिनमें से कुछ पर काले रंग से डिज़ाईन बने हुए हैं। कुछ जगहों पर लोग भी दफ़न हैं और वहाँ केअर्न (पत्थरों की व्यवस्थित ढेरियाँ) बने हुए हैं।




Impressum