कपूरथला

Suomi Tiếng Việt Bahasa Melayu 日本語 Português Español English Русский Français 中文 Polski Svenska Nederlands Deutsch Italiano Norsk (Bokmål) Català

कपूरथला
Wikipedia

सैनिक स्‍कूल की इमारत पहले जगतजीत महल के नाम से जानी जाती थी। यहां पर कपूरथला रियासत के पूर्व महाराज, महाराज जगतजीत सिंह रहते थे। 200 एकड़ में फैला यह महल वास्‍तुशिल्‍प का खूबसूरत नमूना है जो पेलेस ऑफ वर्सेलस और फाउंटेनब्‍लू की याद दिलाता है। इसका डिजाइन फ्रैंच वास्‍तुकार एम. मार्कल ने बनया था। इसका मनमोहक दरबार हॉल (दीवान-ए-खास) भारत के सबसे खूबसूरत हॉल में से एक है। प्‍लास्‍टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां और सीलिंग पर बनी चित्रकारी फ्रांसिसी कला और वास्‍तुशिल्‍प की विशेषता को दर्शाती हैं। इस महल का निर्माण कार्य 1900 में शुरु हुआ था और 1908 में पूरी तरह बनकर तैयार हो गया था।




Impressum