Français Nederlands 日本語 Português Deutsch English Polski Español Українська עברית Русский 中文 Türkçe
बेयतेरेक (कज़ाख़: Бәйтерек, अंग्रेज़ी: Beyterek) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश की राजधानी अस्ताना में एक स्तंभ-नुमा मीनार है। कज़ाख़ भाषा में 'बेयतेरेक' का मतलब 'ऊँचा पोपलर (का वृक्ष)' होता है। यह मीनार सन् १९९७ में अस्ताना शहर को कज़ाख़स्तान की राजधानी का दर्जा मिलने के लिए बनाया गया एक यादगार है। इस से पहले अलमाती शहर देश की राजधानी हुआ करता था।