संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन

Suomi Slovenščina Українська فارسی Norsk (Bokmål) Tiếng Việt Lietuvių Bahasa Melayu Ελληνικά Svenska Galego 日本語 Nynorsk Türkçe Español Slovenčina English Română 한국어 Português Eesti Français 中文 Polski Dansk తెలుగు ไทย Русский Magyar العربية Nederlands Čeština Deutsch Euskara Italiano Hrvatski Català עברית Српски / Srpski

खाद्य एवं कृषि संगठन (अंग्रेजी: Food and Agriculture Organization ; देवनागरीकृत : फ़ूड एण्ड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइज़ेशन ) एक अन्तरराष्ट्रीय संगठन है। जो कृषि उत्पादन, वानिकी और कृषि विपणन सम्बन्धी शोध विषय का अध्ययन करता है। यह संगठन खाद्य एवं कृषि सम्बन्धी ज्ञान और जानकारियों के आदान-प्रदान करने का मंच भी है। इसके साथ-साथ यह इन क्षेत्रों में विभिन्न देशों के अधिकारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करता है। विकासशील देशों में कृषि के विकास में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। एफ़॰ए॰ओ॰ विकासशील देशों को बदलती तकनीक जैसे कृषि, पर्यावरण, पोषक तत्व और खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी देता है। यह संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की एक विशिष्ट संस्था है और उसी के अन्तर्गत्त कार्य करता है।

Wikipedia



Impressum