सुक़ुत्रा

Suomi فارسی Tiếng Việt Bahasa Melayu Ελληνικά Galego 日本語 Nynorsk Español English Русский Română 한국어 Português Lietuvių Eesti Français 中文 Українська Polski Dansk తెలుగు Svenska ไทย Magyar العربية Nederlands Čeština Deutsch Euskara Italiano Norsk (Bokmål) Hrvatski Català Türkçe עברית

सुक़ुत्रा
Wikipedia

सुक़ुत्रा (अरबी: سُقُطْرَى‎‎) या सोक़ोत्रा (अंग्रेज़ी: Socotra) एक छोटा सा द्वीपसमूह है, जिसके सबसे बड़े द्वीप सुक़तरा, जिसका भू-क्षेत्र पूरे द्वीपसमूह का लगभग ९५% है, के नाम पर इस द्वीपसमूह को भी सुक़ुत्रा कहा जाता है। यह अफ़्रीका के सींग से २४० किमी पूर्व में और अरबी प्रायद्वीप से ३८० किमी दक्षिण में स्थित हैं। प्रशासनिक रूप से यह यमन देश के हदरामौत प्रान्त का हिस्सा है, हालांकि २००४ तक यह उसी देश के अदन प्रान्त का भाग हुआ करता था और भौगोलिक दृष्टि से अल-महराह प्रान्त के सबसे पास है। इस द्वीप समूह के सबसे बड़ा द्वीप का नाम भी सुक़ुत्रा है और बाक़ी तीन द्वीप (अब्द अल-कूरी, समहाह, दरसाह) इसके मुक़ाबले में बहुत छोटे हैं।




Impressum