गोलमुद

Suomi فارسی Tiếng Việt Bahasa Melayu 日本語 Español English Русский 한국어 Eesti Français 中文 Polski Svenska العربية Nederlands Čeština Deutsch Italiano Norsk (Bokmål) Hrvatski Türkçe

गोलमुद
Wikipedia

गोलमुद (मंगोलियाई: Голмуд; तिब्बती: ན་གོར་མོ་; चीनी: 格尔木), जिसे चीनी लोग कभी-कभी 'गीरमू' उच्चारित करते हैं, पश्चिमी चीन के चिंगहई प्रांत में एक शहर और ज़िले का नाम है। यह चिंगहई प्रांत की दूसरा सब से बड़ा नगर और तिब्बत के पठार पर स्थित तीसरा सब से बड़ा नगर है। सन् १९९९ की जनगणना में इसकी आबादी लगभग २ लाख थी और इस ज़िले का क्षेत्रफल लगभग १२४,५०० वर्ग किमी है। इस शहर का नाम मंगोल भाषा से लिया गया है जिसकी पश्चिमी उपभाषा में इसका अर्थ 'नदियाँ' होता है। गोलमुद कुनलुन पर्वतों के काफ़ी पास है और यह पहाड़ शहर के दक्षिण में पड़ते हैं। उत्तर में चाई एर्हान (Cai Erhan) नाम की एक खारी झील स्थित है जो पर्यटकों के लिए दिलचस्प मानी जाती है।




Impressum