Українська فارسی Bahasa Melayu 日本語 Português Español English Русский 한국어 Français 中文 Polski ไทย العربية Nederlands Deutsch Italiano Türkçe
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, भारत की राजधानी नयी दिल्ली में स्थित एक बहुउद्देशीय स्टेडियम है, जहां बड़े स्तर पर खेल स्पर्धायें और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर स्थापित इस स्टेडियम का निर्माण सन १९८२ में नवम एशियाई खेलों के आयोजन के लिए करवाया गया था, साथ ही यह स्टेडियम ३ अक्टूबर से १४ अक्टूबर २०१०, तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भी करेगा। इस स्टेडियम में भारतीय ओलंपिक संघ का मुख्यालय भी स्थित है। इस स्टेडियम में किसी खेल स्पर्धा के समय ६०,००० दर्शक बैठ सकते हैं, जबकि किसी संगीत कार्यक्रम के आयोजन के समय यह क्षमता बढकर १००,००० हो जाती है।